फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील : कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान, पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के अपील : कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान, पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह मांडी कार्यकर्ताओं से मिलने मोरनी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और किसानों की समस्याएं सुनकर उनका हरसंभव समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने खेतों में जाकर किसानों की फसलों के बारे में जानकारी ली। मांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह समराल के साथ भी बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने, देश और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भाजपा के कार्यकाल में मोरनी में काफी विकास हुआ है। दशकों से पुल की मांग हो या फिर कॉलेज, आईटीआई पास करने की मांग हो, सभी को पूरा किया गया है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सोनू हरियोली, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन धीमान, रामदयाल नेगी, संजीव कौशल, किसान मोर्चा ब्लॉक प्रधान लाल सिंह काठी, सुखबीर सिंह, संदीप सिंह व चतर बिदना, चतर टिकरी, लाजबीर सिंह आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें