फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : नमन समारोह में विस अध्यक्ष ने की भगवान विश्वकर्मा भवन के लिए 15 लाख देने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित भगवान विश्वकर्मा भवन में आयोजित भगवान विश्वकर्मा नमन समारोह कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और भगवान विश्वकर्मा भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। भगवान विश्वकर्मा नमन समारोह में मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्याम लाल जांगड़ा, तेलुराम जांगड़ा, पार्षद सुशील गर्ग और पार्षद हरेंद्र मलिक अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सूचना आयुक्त हरियाणा चंद्रप्रकाश ने की।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जैसा इंजीनियर कोई भी नहीं है। भगवान विश्वकर्मा ने विश्व का निर्माण का कार्य किया है, तभी सभी लोग उन्हें देवता के रूप में पूजते हैं। इस मौके पर सानिया ने गीत के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया, जिससे प्रभावित होकर विधानसभा अध्यक्ष ने सानिया को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जांगिड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान रामफल जांगड़ा, सचिव संतराज जांगड़ा, सुदेश जांगड़ा, शमशेर सिंह जांगड़ा, दया राम जांगड़ा, रमेश चंद्र और जांगिड़ ब्राह्मण कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें