फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : पेट दर्द के लिए अल्ट्रासाउंड करवाया तो मानसिक कमजोर नाबालिग मिली गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दस वर्षीय नाबालिग मंदबुद्धि के गर्भवती होने पर महिला पुलिस ने पिता के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी दिमागी रूप से ठीक नहीं है। उसके पेट में दोपहर 12 बजे अचानक दर्द हुआ। दर्द होने के बाद पिता उसे लेकर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान जब डॉक्टरों ने नाबालिग का अल्ट्रासाउंड किया तो वह गर्भवती मिली। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मौके पर पहुंची। नाबालिग की काउंसलिंग करवाई गई। वहीं पिता के बयान पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पंचकूूला महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने बताया कि बच्ची मंदबुद्धि है।
बच्ची की मां नहीं है। बच्ची का पालन-पोषण उसका पिता ही करता है। बच्ची के साथ उसकी एक बहन और एक छोटा भाई है। पुलिस की टीम कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। बच्ची की बिगड़ती हालत को देखकर उसे सिविल अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें