पंचकूला। सेक्टर-19 की एक 59 वर्षीय महिला की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। महिला ने टीकाकरण करवाया था। इसके साथ ही कोरोना से अब तक मरने वाला का आंकड़ा 413 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने 18 फरवरी को 702 मरीजों के सैंपल लिए थे। इसमें 23 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें पंचकूला के 14 मरीज हैं। इसमें नौ पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। इसी के साथ कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 85 पहुंच गया है। इसमें 81 होम आइसोलेटेड जबकि चार अस्पतालों में दाखिल हैं।