फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव : भाजपा में टिकट के 17 दावेदार, गोविंद कांडा ने बढ़ाई रोचकता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा से ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं की फेहरिस्त लंबी है। 17 नेताओं ने टिकट की दावेदारी पार्टी के समक्ष जताई है। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम हलोपा विधायक गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा का है। उन्होंने रविवार को ही भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन

यहां हरियाणा निवास में हुई भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सभी 17 नामों पर चर्चा की गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने जल्द उम्मीदवार तय होने के संकेत दिए हैं। चुनाव समिति ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व धनखड़ को उम्मीदवार चुनने के लिए अधिकृत कर दिया। दोनों नेता जिताऊ उम्मीदवारों का पैनल बनाकर भाजपा संसदीय बोर्ड से विचार-विमर्श करेंगे। बोर्ड सबसे सशक्त उम्मीदवार के नाम पर अपनी मुहर लगाकर जल्दी नाम की घोषणा कर देगा।
सूत्रों के अनुसार चुनावी बेला में भाजपा का दामन थामने वाले गोविंद कांडा को भी टिकट की दौड़ में आगे माना जा रहा है। चूंकि, उनके परिवार का सिरसा जिले में अच्छा जनाधार है। उनके विधायक भाई गोपाल पहले ही सरकार को समर्थन दे रहे हैं। ऐसे में इनेलो को कड़ी टक्कर देने के लिए भाजपा गोविंद पर भी दांव खेल सकती है। भाजपा के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। वह ऐलनाबाद में कमल खिलाकर जींद उपचुनाव का इतिहास दोहराना चाहती है। बरोदा उपचुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेस भी उलटफेर की आस में है। जबकि, इनेलो को अपनी परंपरागत सीट पर जीत का भरोसा है। भाजपा में देवीलाल परिवार के व पार्टी के सिरसा जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल भी टिकट के मजबूत दावेदार हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि चुनाव समिति ने नामों पर चर्चा की है। अंतिम पैनल जल्द संसदीय बोर्ड को सौंप देंगे। जिताऊ उम्मीदवार के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सीएम व वह बातचीत करेंगे। गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा व उम्मीदवार भाजपा का रहेगा। गोविंद कांडा भाजपा के सदस्य हैं, उन्होंने पार्टी ज्वाइन कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें