फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती जमीन पर कूड़ा फेंक रहे बुजुर्ग को लाठियों से पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बरवाला ब्लॉक में पंचायती जमीन पर कूड़ा फेंक रहे एक बुजुर्ग को स्थानीय लोगों ने लाठियों से पीटा। इस दौरान लाठी बुजुर्ग प्रेम चंद (65) के सिर पर लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। मामले की सूचना उसके परिजनों को मिली तो उसे तुरंत लेकर सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक बरवाला पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी जा रही थी, ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके। अस्पताल में मृतक बुजुर्ग के परिजनों ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे बरवाला में पंचायती जमीन पर प्रेम चंद कूड़ा फेंक रहे थे। इसी दौरान बरवाला के ही रहने वाले बल्ली उर्फ पंडित व अन्य की प्रेम सिंह के साथ कहासुनी हो गई। आरोपियों ने प्रेमचंद पर लाठियों से हमला कर दिया। इस वजह से प्रेमचंद के सिर में लाठी लगने की वजह से गंभीर चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन तुरंत प्रेम सिंह को स्थानीय डिस्पेंसरी लेकर पहुंचे। जहां से बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें