फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने निगम के उप निरीक्षक पर लगाया रुपये मांगने का आरोप, शास्त्री मार्केट में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट में बुधवार दोपहर दुकानदारों ने दुकानें बंद कर पुलिस चौकी का घेराव किया। पुलिस चौकी के बाहर हंगामा कर रहे मार्केट के दुकानदारों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाओ दस्ते के उप निरीक्षक कृष्ण कुमार फड़ी वालों को रियायत देते हैं, जबकि दुकानदारों का जबरन चालान काटते हैं। वहीं, दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी सामान छोड़ने के बदले रिश्वत मांगते हैं।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही नव निर्वाचित पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल मौके पर पहुंचे। इसी बीच नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सुपरिंटेंडेंट सुनील दत्त भी आ गए। लगभग दो घंटे तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
शास्त्री मार्केट के दुकानदारों का आरोप है कि बुधवार को भी दस्ते के कर्मचारी सामान छोड़ने के बदले रिश्वत मांग रहे थे। इससे नाराज दुकानदारों ने नारेबाजी करते पुलिस चौकी का घेराव किया। पुलिस ने मामले की सूचना निगम को दी। तब तक दमनप्रीत भी मौके पर पहुंच गए। आखिर में पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों और अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के बीच समझौता हुआ, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप है कि वह टैक्स पूरा देते हैं, इसके बावजूद दुकानों के बाहर मामूली सामान को भी डिस्प्ले करने की मंजूरी नहीं दी जाती। दुकानदार विशु दुग्गल का कहना है कि सेक्टर-22 में जगह जगह अवैध फड़ियां लगी हुई हैं, उन पर कार्रवाई करने के बजाय दुकानदारों को तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें