फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते खुलवाने के प्रयास जारी, आंदोलन की मर्यादा न तोड़ें : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। किसान आंदोलन के चलते बंद चल रहे दिल्ली के रास्तों को खुलवाने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इसके लिए कोर्ट स्तर पर भी तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन में लोकतंत्र की मर्यादा नहीं तोड़ी जानी चाहिए। दिल्ली में वैश्य समाज के एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मनोहर लाल ने ऐलनाबाद उपचुनाव में जीत का दावा किया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि ऐलनाबाद के लोग विकास पर मुहर लगाने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तारीफ किए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा पिछले 7 सालों में जिन चीजों से तकलीफ होती थी उन्हें दूर करने के लिए हमने लगातार योजनाएं बनाई हैं। प्रधानमंत्री ने इस चीज पर मोहर लगाई है कि हरियाणा कुछ नया कर रहा है। प्रदेश को स्वच्छता और कृषि में भी अवार्ड मिल रहे हैं।
जितनी जरूरत होगी, उतनी खाद उपलब्ध कराएंगे
डीएपी की कमी को लेकर मनोहर लाल ने कहा कि इसको लेकर केंद्रीय उर्वरक से बात हो चुकी है और प्रदेश को 6 अतिरिक्त खाद के रैक और मिलेंगे। खाद के 3 लाख कट्टे और आने से कमी नहीं रहेगी। नवंबर में गेहूं की बिजाई होनी है, उस समय और भी खाद देंगे। किसानों की जितनी भी आवश्यकता है वह पूरी की जाएगी। डीएपी की कालाबाजी और तस्करी रोकने के लिए पुलिस की व्यवस्था कर दी गई है और खाद हरियाणा से बाहर नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें