फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुलिस के शहीदों को दी जा सकेगी ई-श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के वीर जवान शहीदों को अब ई-श्रद्धांजलि दी जा सकेगी। इसके लिए शुक्रवार को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने हरियाणा पुलिस वेब पोर्टल पर ई-श्रद्धांजलि प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया है। 1 नवंबर, 1966 से हरियाणा राज्य के अस्तित्व में आने के बाद कर्तव्य परायणता के पथ पर आगे बढ़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हरियाणा के तमाम वीर और जांबाज पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

इस सुविधा का शुभारंभ करते हुए डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस के 81 अधिकारी व कर्मचारियों ने अब तक कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करते हुए शहादत प्राप्त की है। हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू की गई इस सुविधा में भारत के वीर (पुलिस शहीदों की सूची), यूजर्स मैसेज जो पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाना है, आदि जैसे विकल्प मौजूद हैं।
नागरिक आसानी से हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanapolice.gov.in पर जाकर होमपेज पर प्रदर्शित ‘ई-श्रद्धांजलि‘ विकल्प का चयन कर पुलिस के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। उपयोगकर्ता शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए संदेश भी लिख सकते हैं जिसे आगे वेब पेज पर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीजीपी डॉ एएस चावला ने कहा कि अब नागरिक अपने मोबाइल फोन, कंप्यूटर आदि जैसे स्मार्ट उपकरणों का उपयोग करके एक क्लिक के माध्यम से हमारे बहादुर और जांबाज पुलिस जवानों व अधिकारियों को श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इस अवसर पर डीजीपी (अपराध) ओपी सिंह, एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) संदीप खिरवार, आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार, आईजीपी (एसटीएफ) बी सतीश बालन, और डीआईजी (सीआईडी) शशांक आनंद भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें