फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी : किसान मंडी शुरू करने के लिए चंडीगढ़ की सांसद को सौंपा ज्ञापन, बोले- जब अन्य कारोबार चल रहा है तो मंडी क्यों नहीं लग सकती

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना महामारी वजह से बंद हुई किसान मंडी को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर लोगों ने चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि वह इस मामले को लेकर कई बार पंचकूला जिला प्रशासनिक अधिकारियों और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मुलाकात कर चुके हैं। आश्वासन के सिवाय आजतक मंडी को शुरू नहीं किया गया है। मंडी बंद होने से लोगों को परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में चंडीगढ़ निवासी अशोक कुमार, आशीष कुमार, रवि, राजदेव दास समेत कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने ज्ञापन में लिखा है कि जब चंडीगढ़ और पंचकूला के सेक्टरों में अन्य मंडी लग सकती है तो किसान मंडी को क्यों नहीं लगाने की इजाजत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में सेक्टर-20, सेक्टर-5, सेक्टर-26 में बिना किसी रोक के मंडियां लग रही हैं। उन्हें पंचकूला के आरडब्ल्यूए का भी समर्थन प्राप्त है।
इसके बाद भी प्रशासन मंजूरी नहीं दे रहा है, जबकि किसान मंडी से करीब पांच हजार जुड़े हुए हैं। अशोक कुमार ने बताया कि यदि पंचकूला प्रशासन ने 31 अगस्त से पहले किसान मंडी को लगाने के आदेश जारी नहीं किए तो एसोसिएशन प्रदर्शन के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें