फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने कोविड केयर सेंटरों में किए प्रबंधों का लिया जायजा, 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर के समीप जटायु यात्रिका, सामुदायिक केंद्र सेक्टर-12 और सामुदायिक केंद्र सेक्टर-21 में स्थापित कोविड केयर सेंटरों का उपायुक्त महावीर कौशिक ने रविवार को दौरा किया। उन्होंने वहां मरीजों के प्रबंधों का भी जायजा लिया। इस मौके पर कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. विकास गुप्ता भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कोविड केयर सेंटरों में कोविड संक्रमित मरीजों को दी जाने वाली चिकित्सा और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड केयर सेंटर के रूप में तैयार कमरों का निरीक्षण किया और वहां मरीजों के लिए रहने की व्यवस्था के साथ, स्वच्छता, खान-पान, आवश्यक दवाइयों, इंजेक्शन, ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर के बारे में गहनता से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटरों का निरीक्षण करने के उपरांत महावीर कौशिक ने बताया कि इन तीनों कोविड केयर सेंटरों में करीब 100 बेडों की व्यवस्था की गई है। इसमें जटायु यात्रिका में 25 बेड, सामुदायिक केंद्र सेक्टर-12 में 40 बेड और सामुदायिक केंद्र सेक्टर-21 में 35 बेड शामिल हैं। इसके अलावा इन सभी कोविड केयर सेंटरों में स्वच्छ खान-पान, आवश्यक दवाइयों, इंजेक्शन, ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर की व्यवस्था भी की गई है। प्रत्येक कोविड केयर सेंटर में एक डॉक्टर रूम भी स्थापित किया गया है। वहां 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए डॉक्टर, पैरा मेडिकल और अन्य स्टॉफ की रोटेशन के आधार पर ड्यूटी लगाई गई है।
उपायुक्त ने बताया कि इन कोविड केयर सेंटरों के अलावा राजकीय महाविद्यालय कालका, राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 और स्वामी देवीदयाल इंजीनियरिंग कॉलेज बरवाला में कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वामी देवीदयाल इंजीनियरिंग कॉलेज बरवाला में 200 बेड की क्षमता है, लेकिन अभी मरीजों की संख्या को देखकर वहां पर 50 बेड स्थापित किए जा रहे हैं। इसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाया जा सकता है। इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय कालका में 60 बेडों की व्यवस्था की जा रही है, जिसके लिए एक हॉस्टल लिया गया है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर महाविद्यालय के दूसरे हॉस्टल को भी प्रयोग किया जा सकता है, जिसमें अतिरिक्त 60 बेडों की व्यवस्था की जा सकती है। इसी प्रकार राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 में 50 बेडों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें