फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन आइज फाउंडेशन की पंचकूला में दूसरी लाइब्रेरी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की ओपन आइज फाउंडेशन की ओर से दूसरी लाइब्रेरी ऑफ ऑनेस्टी की शुरुआत पंचकूला के सेक्टर-9 में मकान नंबर 560 से की गई। पहली लाइब्रेरी दो माह पहले सेक्टर-34सी के मकान नंबर-1019 के बाहर शुरू की। फाउंडेशन के संस्थापक संदीप ने बताया कि इस एक लाइब्रेरी में लगभग 70 के करीब किताबें आती हैं। हमारा मकसद मोहाली, पंचकूला और चंडीगढ़ में शुरुआती कौर पर ऐसी दस लाइब्रेरी बनाना है।
विज्ञापन

संदीप ने कहा कि जैसा नाम है ‘लाइब्रेरी ऑफ ऑनेस्टी’, इसका मकसद भी लोगों में ईमानदारी की भावना को जागृत करना। लोग इस लाइब्रेरी को खुद संचालित करेंगे। लोग इसमें किताबें दान करेंगे, पढ़ने के लिए लेकर जाएंगे और ईमानदारी से इसे वापस करेंगे। लाइब्रेरी का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि कपिल आनंद ने किया। मिशन फाउंडेशन की निदेशक डॉ. प्रभजोत ने लाइब्रेरी के लिए बॉक्स वितरित किए हैं। प्रभजोत ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ इस मिशन को पूरे पंचकूला के लोगों तक लेकर जाएगी, ताकि लोग किताबें पढ़ने को लेकर जागरूक हों और इसमें अधिक से अधिक योगदान दे सकें।
ये किताबें पढ़ सकते हैं लोग
संदीप ने बताया कि लाइब्रेरी से कोई भी उपन्यास, प्रेरक किताबें, सेल्फ हेल्प किताबें, बच्चों की किताबें और कहानियों की मैगजीन आदि लेकर पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही एक बॉक्स लगाया गया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी पढ़ी हुई किताब दान कर सकता है। ओपन आइज फाउंडेशन की लाइब्रेरी ऑफ ऑनेस्टी एक ऐसी लाइब्रेरी है जिस पर कोई ताला नहीं है, जिसे जरूरत हो किताब लें और पढ़ने के बाद वापस कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें