पंचकूला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनों के आह्वान पर निजीकरण के विरोध में पंचकूला में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। यह प्रदर्शन बजट में दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की घोषणा के खिलाफ है।
पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर 5, पंचकूला में सुबह 10.30 बजे बैंक कर्मचारी व अधिकारियों ने दूसरे दिन भी नारेबाजी कर हड़ताल की। इसमें जिले के लगभग 400 सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर फेडरेशन के प्रधान दीपक शर्मा के साथ वरिष्ठ उप प्रधान आल इंडिया बैंक ऑफिसर, महासचिव स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन ने जनसभा को संबोधित किया।
यहां पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल सचिव गौतम मेहता के साथ स्टेट बैंक आफ इंडिया के उप महासचिव हरविंदर सिंह ने बैंकों के निजीकरण का विरोध किया। इसके साथ ही जनसाधारण को निजीकरण से होने वाले नुकसान के बारे में सचेत किया गया। इस मौके पर सुदेश वशिष्ठ, प्रेम पवार, मोहिन्दर कुमार, एसके भसीन ने भी विचार व्यक्त किए।