फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 23 केंद्रों पर 1034 बुजुर्गों ने लगवाई कोविशील्ड

विज्ञापन
सेक्टर-4 स्थित सरकारी स्कूल में वैक्सीन लगवाते वरिष्ठ नागरिक। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में टीकाकरण अभियान के 14वें दिन 1034 बुजुर्गों को कोविशील्ड लगाई गई। इस अभियान में वरिष्ठ नागरिक उत्साह से टीकाकरण करवा रहे हैं। मंगलवार को 45-59 आयु वर्ग के 263 लोगों ने भी टीका लगवाया। टीकाकरण के लिए पंचकूला में 23 केंद्र बनाए गए थे। इसमें से 12 निजी केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में दो केंद्र, एसडीएच कालका में एक, सीएचसी रायपुररानी, पीएचसी मोरनी, पीएचसी ओल्ड पंचकूला, सीएचसी नानकपुर, पीएचसी हंगोला, एमडीसी-4, एमएलए हास्टल, आईटीबीपी भानू के साथ ही 12 निजी केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। पंचकूला के इन केंद्रों में सुबह नौ बजे से साठ वर्ष से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का आना शुरू हो गया था। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि साठ वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण लक्ष्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
पंचकूला में कुल 1759 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें से 93 हेल्थ केयर वर्करों और 369 फ्रंटलाइन वर्करों को टीके लगाए गए। साठ वर्ष से ज्यादा वालों को 1034 और 45-59 आयु वर्ग के 263 का टीकाकरण किया गया। मंगलवार को 1750 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें