पिंजौर। डीएलएफ वैली में कई परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहित व राष्ट्रवादी नीतियों व हरियाणा की मनोहर सरकार की लोक कल्याण नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अंबाला लोकसभा के सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने पूर्व विधायक लतिका शर्मा एवं जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, मंडलाध्यक्ष नराता राम की उपस्थिति में लोगों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
भाजपा ज्वाइन करने वालों में डीएलएफ निवासी संगीता बैंसला, सुधीर कुमार, संतोष कुमार मास्टर जी, ललित गोयल, ज्योति, वेद प्रकाश गोयल, अनिता रानी गोयल, अमृता, सुभाष कुमार, राधा रानी, रीमा ढींगरा, कर्मबीर मालिक, अमिता, सुजाता अग्रवाल, रामफल सिंह, दर्शना, राज कुमार गुर्जर, शारदा बस्सी, रेणु आहूजा, हितेश बाली, नीरव सिंह, सुमित सिंह शामिल हैं।
सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि सूरजपुर-बद्दी रेलवे लाईन परियोजना के लिए केंद्र लगभग 240 करोड़ रुपये की राशि जारी कर चुका है। उन्होंने कहा कि वे पीएम से पंचकूला डिफेंस कॉरिडोर बनाने, वेयर हाउसिंग हब बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शहरों को सुंदर बनाने की मांगें रखेंगे। इसके अलावा छह मार्गी चौड़ी सड़क से कालका, पंचकूला को देहरादून से जोड़ने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। लोगों की मांग पर लतिका शर्मा द्वारा डीएलएफ को जोड़ने वाले अंडरपास और प्रस्तावित पुल के शीघ्र निर्माण सहित कई अन्य मूलभूत सुविधाएं जोकि काफी समय से लंबित हैं को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री परमजीत कौर, उपाध्यक्ष संजीव कौशल, पूनम कोहली, वैशाली कंसल, पिंजौर मंडल अध्यक्ष नराता राम राणा, महामंत्री हरीश मोंगा व राजिंदर शर्मा, ओबीसी मोर्चे से बाबा रामपाल सोढ़ी, नरेश सेन, सुनील धीमान, कृष्ण अली, पूर्व पार्षद कृष्ण लांबा, पूर्व पार्षद तरसेम गुप्ता, राम दयाल नेगी, महामंत्री किशोरी शर्मा, वंदना गुप्ता, फकीर चंद बंसल, मुकेश कंसल, समाजसेवी शमशेर शर्मा, शमाकांत दीवान, युवा मोर्चे से करण जोशी, शिवा आदि समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।