फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बर्थडे पार्टी मनाने गए दो भाइयों पर जानलेवा हमला, घायल अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-23 में बर्थडे पार्टी मनाने गए एक युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया हैं। चंडीमंदिर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-26 निवासी समीर तेवतिया ने पुलिस को बताया कि 1 दिसंबर को उसके दोस्त का जन्मदिन था। वह अपने छोटे भाई शशांक तेवतिया और अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए रात करीब 10:30 बजे सेक्टर-23 स्थित दुकान पर एकत्रित हुए।वहां सब मिलकर दोस्त का बर्थडे केक काट रहे थे।
विज्ञापन

उसी समय पास ही करीब सात लड़के आपस में बहसबाजी कर रहे थे। उनके बीच किसी बात को लेकर रात करीब 11:30 बजे लड़ाई हो गई। आपस में लड़ रहे लड़के अचानक दौड़कर इनकी तरफ आए। आरोपियों ने उसको और उसके भाई को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने शिकायतकर्ता उसके भाई को डंडे से बुरी तरह पीटा। इस दौरान एक लड़के ने उसके भाई पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-26 प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें