फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से प्रभावित फसलों की रिपोर्ट ४८ घंटे में देंगे डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश वाले क्षेत्रों की रिपोर्ट डीसी को अगले 48 घंटे में देनी होगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने डीसी को को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र की विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को नुकसान की भरपाई की जाएगी। जो फसलें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कवर नहीं होती हैं, उनको हुए नुकसान का भी मुआवजा दिया जाएगा। दुष्यंत अपने निवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 30 सितंबर 2021 तक बेमौसमी बारिश होने की संभावना है। बागवानी व दलहन जैसी फसलों के नुकसान की भी क्षतिपूर्ति की जाएगी। ये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कवर नहीं होती हैं। वर्तमान में दलहन व कपास की फसल को ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। डीसी की रिपोर्ट मिलने के बाद विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

केएमपी के आसपास साढ़े सात हजार एकड़ में जलभराव
दुष्यंत ने कहा कि केएमपी के आसपास के क्षेत्र में करीब साढ़े सात हजार एकड़ में जलभराव की समस्या सामने आई है। जिन-जिन किसानों को नुकसान हुआ है, क्षतिपूर्ति के लिए उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इस वर्ष फसलों के नुकसान की नियमित गिरदावरी की रिपोर्ट आ गई है। सरकार ने बीमा कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों के मुआवजे का भुगतान जल्द करें।
सीधा किसानों के खाते में जाएगा पैसा
चौटाला ने बताया कि इस वर्ष किसानों के खाते में करीब 1300 करोड़ रुपये ज्यादा गए हैं। एक अक्तूबर से शुरू होने वाली फसलों की खरीद का पैसा सीधा किसानों के खाते में जाएगा। वे खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें कब मंडी में फसल बिक्री के लिए आना है।
यूपीएससी में असफल युवा दोबारा कठिन परिश्रम करें
सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले युवाओं को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सफल न होने वाले युवाओं से आह्वान है कि निराश होने की बजाय दोबारा कठिन परिश्रम कर परीक्षा में बैठें। उन्होंने कुछ सफल उम्मीदवारों से फोन पर बात की। जिसमें उनके जोश एवं जज्बे का पता चला कि वे कैसे कठिन संघर्ष कर सफलता के मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने खुशी जताई कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के युवा, शहरी युवाओं से प्रतियोगिता कर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें