रायपुररानी। जजपा पार्टी की पंचकूला जिला स्तरीय मासिक बैठक कस्बे में स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में ब्लॉक अध्यक्ष कपिल अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती बारे सुझाव दिए। समान विचारधारा के दूसरे लोगों को पार्टी में जोड़ने बारे विस्तार से विमर्श किया।
जजपा के ग्रामीण जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा व शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग ने मुख्य रूप से पहुंच जिला से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों व क्षेत्र की समस्याएं सुनते हुए जल्द ही पार्टी हाईकमान के माध्यम से समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
वरिष्ठ नेताओं ने जजपा कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से जागरूक करते हुए उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व को मजबूत करने के मिशन अनुसार पार्टी संगठन को बढ़ाने में पूर्ण रूप से सहयोग करने के निर्देश दिए। क्षेत्र के दस युवाओं ने जजपा में शामिल होने की घोषणा की।
जजपा कार्यकर्ताओं ने रखे मुख्य प्रस्ताव
बैठक में भाग लेने वाले जजपा पदाधिकारियों ने सरकारी अधिकारियों के निरंकुश रवैये व पंचकूला क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार न मिलने के मुद्दे पर बात रखते हुए इस ओर विशेष ध्यान देने की मांग की। रायपुररानी कार्यालय में तैनात बिजली निगम के एसडीओ के नकारात्मक रवैये के बारे में प्रमाण देते हुए जल्द कार्रवाई का प्रस्ताव पास कर वरिष्ठ नेताओं को सौंपा। क्षेत्र की समस्याओं का ज्ञापन तैयार कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को पहले दोनों प्रधानों की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो उस विभाग के अधिकारियों का शांतिपूर्ण तरीके से घेराव आदि के कार्य भी पार्टी स्तर पर तय नीति अनुसार किया जाएगा।