माजरी चौक पर शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक चालक ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था, 48 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रक ने व्यक्ति के सिर पूरी तरह चपेट में ले लिया था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से खुरचकर सेक्टर 6 के अस्पताल गई। जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
जांच कर रहे पुलिस अधिकारी जसविंद्र ने बताया कि सुबह के समय नाडा साहिब से पंचकूला की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार व्यक्ति को बुरी तरह कुचल दिया।
पुलिस ने बताया मृतक की पहचान नामची (48) के रूप में हुई है।
जो नाडा साहिब स्थित मद्रासी कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि मृतक पंचकूला किसी काम से आ रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।