फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस ग्राम हेरोइन व 2200 नशीली गोलियां समेत एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
20 ग्राम हेरोइन और 2200 नशीली गोलियां ले जाता तस्कर काबू
विज्ञापन

- आरोपी के कब्जे से पांच नशीले इंजेक्शन भी बरामद, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गांव सारंगपुर स्थित फिल्म सिटी के समीप से पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को हेरोइन और मेडिकल ड्रग्स ले जाते हुए काबू किया है। तलाशी में आरोपी के कब्जे से बीस ग्राम हेरोइन और 2200 नशीली गोलियों समेत पांच नशीले इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं। आरोपी गांव खुड्डा लौहरा की कॉलोनी नंबर-2 निवासी 41 वर्षीय संजीव कुमार है। थाना सारंगपुर पुलिस उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है कि वह नशा सामग्री कहां से लाकर किसे देने जा रहा था। साथ ही नशा तस्करी के गोरखधंधे में कितने समय से संलिप्त रहा है।
विज्ञापन

आरोपी को फिल्म सिटी के समीप से जाते सबइंस्पेक्टर विरेंदर सिंह ने देखा। आरोपी की गतिविधि पर शक होने के चलते एसआई ने अन्य पुलिसकर्मियों समेत उसे रोक कर पूछताछ की। फिर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से नशा सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें