फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल की नोक पर पंप मालिक से लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक के आगे लगा दी कार, सड़क पर गिर गए सुखदेव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। हलका बल्लूआना के गांव खुब्बन व कुत्तियांवाली के बीच स्थित पेट्रोल पंप के मालिक से मंगलवार को कार सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने लाखों की नकदी लूट ली और फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही थाना बहाववाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। अब तक लुटेरों का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लंबी के गांव फुल्लेवाला निवासी इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मालिक सुखदेव सिंह पुत्र जीवा सिंह मंगलवार को अपने तीन लाख 32 हजार 500 की नकदी लेकर बाइक से एसबीआई ब्रांच खुब्बन में जमा करवाने जा रहे थे। रास्ते में फीगो में आए तीन अज्ञात लुटेरों नेे सुखदेव सिंह की बाइक के आगे कार लगा दी। इससे सुखदेव सिंह सड़क पर गिर गया। हमलावरों ने कार से नीचे उतरकर सुखदेव सिंह की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और लाखों की नकदी से भरा हुआ थैला लेकर फरार हो गए। सुखदेव सिंह ने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीतो गुन्नों चौकी और थाना बहाववाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना का पता चलते ही एसएसपी केतन बलिराम पाटिल, एसपी विनोद चौधरी, डीएसपी राहुल भारद्वाज भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। थाना बहाववाला पुलिस ने सुखदेव सिंह के बयान दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही हे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें