फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब के ट्रक में 594 किलोग्राम भुक्की छिपा ले जा रहे 2 कश्मीरी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब के ट्रक में भुक्की ला रहे दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सुजानपुर पुलिस ने माधोपुर नाके पर दो कश्मीरी युवकों को 594 किलोग्राम भुक्की समेत गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग की खुफियां एजेंसी से सूचना मिली थी कि दो लोग सेबों से भरे ट्रक में भुक्की लेकर पंजाब की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने माधोपुर में नाका लगाया और जम्मू-कश्मीर से पंजाब में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच गहनता से की। इस दौरान पुलिस टीम को तलाशी के दौरान सेबों से भरे ट्रक में से 594 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने ट्रक सवार लोगों को गिरफ्तार किया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान सुहैल मोहम्मद भट्ट व इजाज अहमद भट्ट निवासी जिला अनंतनाग जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।

फोटो:-5-भुक्की की बोरियों को पुलिस की गाड़ियों में रखते कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें