एटीएम से सवा छह लाख रुपये गायब
पुलिस जांच में जुटी
मानसा। थाना सिटी-2 के पास एटीएम से लाखों रुपये गायब होने का मामला आया है। थाना सिटी-2 की पुलिस इसकी जांच में जुट गई है लेकिन अब तक कुछ भी सामने नहीं आया है।
जानकारी के अनुसार शहर के थाना सिटी-2 के पास एक एटीएम से सवा छह लाख रुपये गायब हो गए। जब कंपनी को इसका पता चला तो उन्होंने मशीन की बारीकी से जांच की। इसमें सवा छह लाख रुपये गायब मिले। इसके बाद कुछ लोगों पर शंका जाहिर की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि मशीन में किसी भी तरह की तोड़फोड़ नहीं की गई है। थाना सिटी के मुखी जसवीर सिंह का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।