फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलाह सहित तीन आरोपी काबू. दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाकेबंदी के दौरान अवैध हथियारों के साथ तीन काबू
विज्ञापन

-दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार
बरनाला। धनौला पुलिस ने गश्त दौरान शक के आधार पर एक कार की तलाशी ली तो उससे 3 पिस्टल 315 बोर देसी कारतूस, 315 बोर बंदूक मिली। पुलिस कार सवार तीन आरोपियों को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

थाना धनौला के प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार गुबचन सिंह बस अड्डा धनौला पर मौजूद थे तो उन्हें सूचना मिली कि आरोपी एक कार में आ रहे हैं। यह आरोपी पेट्रोल पंप, बैंक व शराब के ठेके इत्यादि लूटने की घटनाओं के अंजाम देते हैं। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कार नंबर एच आर-26बीबी-0230 में अड्डे के नजदीक खड़े हैं। वह किसी वारदात की अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलने पर जिनको रेड कर मौके पर दबोच लिया गया, जब कार की तलाशी ली गई तो कार से 3 पिस्टल 315 बोर देसी कारतूस 315 सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिनका सुराग जल्दी लगा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पकडे गए तीनों आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया जाएगा, जिनसे कई आपराधिक घटनाओं के सुराग लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें