फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से पति ने किया अपनी ही पत्नी का किया कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके में रह रही पत्नी को गला काटकर मार डाला
विज्ञापन

नशे की लत के चलते दस वर्ष में मायके में रह रही थी बलजीत कौर
गांव के लोगों ने आरोपी को बांधकर पीटा, चकमा देकर भागा सुखदेव
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। पति ने दस वर्ष से मायके में रह रही पत्नी का गला तेजधार हथियार से काटकर कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए पति को गांव के लोगों ने पकड़ कर रस्से से बांधकर उसकी पिटाई की। हालांकि बाद में आरोपी गांव वालों को चकमा देकर फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गांव ठूठियावाली निवासी बलजीत कौर (50) की शादी 30 साल पहले झुनीर के गांव फतेहपूर में सुखदेव सिंह के साथ हुई थी। बलजीत कौर के पिता धन्ना सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह नशा करने का आदी था। इसके चलते करीब दस साल से उसकी बेटी अपने मायके परिवार ही रह रही थी। वहीं बलजीत कौर का पति उसे अपने घर ले जाने पर अड़ा था। महिला के दो बेटे व एक बेटी भी है। सुखदेव सिंह का अपने ससुराल परिवार आन-जाना नहीं था। वह अपने साले के पास अकसर आता-जाता था, जो अपने पिता से अलग साथ वाले मकान में ही रहता है। वीरवार को सुखदेव सिंह दिन के समय अपने साले के घर आया था और रात को खाने पीने के बाद सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात करीब 12 बजे के करीब जब परिवार के सभी मेंबर सो रहे थे तब सुखदेव सिंह अपने ससुराल परिवार जा पहुंचा और सो रही बलजीत कौर की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर उसका कत्ल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सुखदेव सिंहफरार होकर गांव खोखर में जा छिपा। इसकी सूचना किसी ने गांव ठूठियावाली के लोगों दे दी। गांव के लोगों ने वहां पहुंचकर उसके पकड़ लिया और मारपीट करके रस्से से बांध दिया। इसी बीच किसी तरह वह फरार हो गया। थाना सदर इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि मृतका बलजीत कौर के पिता धन्ना सिंह के बयानों पर सुखदेव सिंह के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद बलजीत कौर की लाश परिजनों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें