दलित युवती से दुराचार के आरोप में फाइनेंसर ग्रिफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
थाना सिटी पुलिस ने दलित युवती से दुराचार के आरोप में एक फाइनेंसर खिलाफ केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बीते कल 10 अप्रैल की है, पीड़ित का आरोप है कि भारत बंद होने के कारण आरोपी ने उसको पानी देने बहाने अपने कैबिन में बुलाया और धमकाकर उससे दुराचार किया।
इस केस की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर ने बताया कि 19 वर्ष की पीड़ित युवती की शिकायत पर रणजीत सिंह रंधावा (28) पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव लंडेके (मोगा) खिलाफ दुराचार के आरोप में केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुताबिक आरोपी रणजीत सिंह रंधवा, स्थानीय दशमेश नगर गली नंबर 6 में रंधावा फाइनेंस चला रहा है। पीडित आरोपी के फाइनेंस दफ्तर में बतौर हेल्पर नौकरी करती है। पीड़ित मुताबिक बीते कल 10 अप्रैल को भारत बंद था। आरोपी अपने केबिन में बैठा था और उससे पानी का गिलास मंगवाया। पीड़ित मुताबिक जब वह आरोपी को पानी पकड़ाने लगी तो आरोपी ने गिलास साइउ पर रख कर उसकी की बाजू पकड़ ली और जबरदस्ती उसके कपड़े उतार कर दुराचार किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसको धमकी दी कि अगर इस बारे किसी को बताया तो वह उसको को जिंदा नहीं छोडे़गा। पीड़ित की हालत बिगड़ने पर उसने यह सारी बात अपने घर जा कर बताई और इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर ने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और पीड़ित दलित युवती के धारा 164 सीआरपीसी तहत बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।