फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग लड़कियों से जबर जिनाह के आरोप में विभिन्न दो मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से रेप, गर्भवती होने पर चला पता
विज्ञापन

दो महिलाओं सहित समेत एक युवक पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा
दो नाबालिग लड़कियों से रेप के आरोप में थाना सिटी-1 व थाना सिटी-2 ने मामले दर्ज किए हैं। मामले में नौजवान को काबू कर जेल भेज दिया गया। जबकि बाकियों को पुलिस तलाश कर रही है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने रेप में लड़कों का साथ दिया। सारा मामला तब सामने आया जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई और उसके शरीर से रक्त बहने लगा। पीड़िता को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 25 में एक मजदूर परिवार की नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। उसके मां-बाप मंडी में मजदूरी करने चले जाते। पता चला है कि पीड़ित को एक दिन उसकी पड़ोसन ने घर बुला कर किसी लड़के से रेप करवाया। बाद में लड़की को धमकाकर उससे रेप का सिलसिला चलता रहा। पड़ोसन सर्वजीत कौर के साथ उसकी एक अन्य पड़ोसन दर्शना देवी भी मिली हुई थी। जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसकी मां उसे डाक्टर के पास लेकर गई, जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। बाद में गर्भपात के लिए महिला ने उसको गर्भपात किट भी लाकर दी। जिसके बाद पीड़िता के शरीर से रक्त बहने लगा और बीमार रहने लगी। पीड़ित परिवार ने यह मामला थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस के ध्यान में लाया तो उसकी डाक्टरी जांच कराई गई। सहायक थानेदार गुरमीत कौर ने बताया कि पुलिस ने गगनदीप सिंह गगन वासी तारुआना जिला सिरसा, सर्वजीत कौर, दर्शना देवी मानसा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक अन्य मामला दर्ज
इसके अलावा थाना सिटी-2 की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में रेप की धारा जोड़कर लड़की समेत साउंड का काम करने वाले बूटा सिंह वासी मौड़ कला को काबू करके जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

दोनों बाप-बेटा भेजे जेल
उधर, थाना जोगा में पूर्व विधायक की बेटी के साथ बाप-बेटे की ओर से किए गए गैंगरेप के आरोप में दो को जोगा पुलिस ने अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। थाना मुखी जसवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में एससी एसटी एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें