पति पर पत्नी की हत्या का आरोप
लुधियाना। किलारायपुर में एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को मार कर फंदे से लटका दिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य से संबंध हैं। थाना डेहलों की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव प्रतापपुरा वासी गुरमीत सिंह की बेटी रमनदीप कौर का शादी किला रायपुर वासी बंटी सिंह से हुई थी। बंटी रमनदीप कौर के चरित्र पर शक करता था। मृतका के भाई बेअंत सिंह के बयान पर थाना डेहलों की पुलिस ने बंटी सिंह पर कत्ल का मामला दर्ज किया हे।