फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी जीप नहर में पलटी, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी जीप नहर में पलटी, 10 घायल
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से एक्टिवा सवार दो बहनें जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
थाना धर्मकोट के तहत जालंधर रोड पर श्रद्धालुओं से भरी जीप नहर में पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। इसमें से एक महिला की हालत गंभीर होने से उसे लुधियाना रेफर किया गया। सभी श्रद्धालु बाघापुराना से डेरा ब्यास जा रहे थे। वहीं कोट ईसेखां रोड पर स्विफ्ट कार की चपेट में आने से एक्टिवा सवार दो बहनें घायल हो गई।
थाना प्रमुख पलविंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान फोरलेन निर्माण के अधीन जालंधर रोड पर श्रद्धालुओं की भरी जीप गड्ढे में उतरने के बाद खाली नहर में पलट गई। उन्होंने बताय कि जीप में करीब 18 श्रद्धालु थे, वे बाघापुराना से डेरा ब्यास जा रहे थे। इस हादसे की राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी है। घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मधु रानी की हालत गंभीर होने से उसे लुधियाना रेफर किया गया। हादसे में घायल स्वर्ण रानी, अरुण कुमार, करनैल सिंह, सुरेश रानी, कुलदीप कौर, सुनीता और परवीन कौर मोगा में दाखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट ईसेखां रोड पर स्विफ्ट कार की चपेट में आने से एक्टिवा सवार कॉलेज जा रही दो सगी बहनें जसविंदर कौर और परमजीत कौर दोनों गांव नूरपुर हकीमा घायल हो गई। उनको कोट ईसेखां में एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहां एक लड़की की हालत गंभीर बताई जाती है।

फोटो कैप्शन - धर्मकोट थाना अधीन जालंधर रोड पर जीप नहर में पल्टने से स्थानीयसिविल अस्पताल में घायल श्रद्धालू
फोटो कैप्शन - धर्मकोट थाना अधीन कोट ईसेखां पर स्विफ्ट कार पर ऐक्टिवा स्कूटर हादसा दृश्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें