विक्की गौंडर के विदेश भागने के सुबूत नहीं: डीजीपी
कहा, चिटफंड क्राउन कंपनी के हिस्सेदारों व मालिकों को जायदाद करवाएंगे कुर्क
बरनाला।
सूबे के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर के विदेश भागने संबंधी कोई पुख्ता सबूत नही हैं, जब तक उसके विदेश भागने सबंधी कोई सबूत ही नही मिलता, तब तक वह कैसे कह सकतें है कि वह विदेश भाग गया है। डीजीपी शुक्रवार को बरनाला के गांव बडवर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
डीजीपी ने कहा कि विक्की गौंडर को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की खुफिया एजेंसयां भी उसकी तलाश सरगर्मी से कर रही हैं। डीजीपी ने कहा कि राज्य में अमन शांति बरकरार रखने के लिए किसी भी गैंगस्टर को सिर नही उठाने दिया जाएगा और असामाजिक तत्वों के साथ भी सख्ती से निपटा जाएगा। लोगों के करोड़ों रुपये हड़पने करने वाली क्राउन कंपनी के बारे में पूछने पर डीजीपी ने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों ने क्राउन कंपनी के मालिकों व हिस्सेदारों की तफतीश की है, उनसे पूछताछ की जाएगी कि करोड़ों की ठगी के मामले में लोगों का एक भी रुपया क्यों बरामद नही हुआ।
डीजीपी एक सवाल के जवाब कहा कि राज्य में चिट्टे की खपत जरूर थी। इसे अब कंट्रोल कर लिया गया है। अब राज्य में चिट्टे व बाकी नशो की खपत नाममात्र रह गई है, इसे भी कंट्रोल कर लिया जाएगा। डीजीपी ने बताया कि डेरा सिरसा प्रेमियों का कत्ल करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों को एक ही जिले में कई कई बर्ष हो गए हैं, उनकी जांच कर उन्हें दूसरे जिलों में बदला जाएगा और पुलिस की मुलाजिमों को राहत देने के लिए उनकी रोटेशन शुरू की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि पंजाब की अमन शांति किसी भी हालत में बिगड़ने नही दी जाएगी। इस मौके पर बरनाला के एसएसपी हरजीत सिंह व पटियाला रेंज के पुलिस अधिकारी मौजूद थे।