फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट के मालिक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीबीएम अपार्टमेंट के मालिक पर केस दर्ज
विज्ञापन

- लाखों रुपये लेकर फ्लैट की रजिस्ट्री न करवाने का मामला
- थाना सिटी खरड़ में दर्ज हुआ केस, पुलिस की टीमें तलाश में
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
लाखों रुपये लेकर फ्लैट की रजिस्ट्री न करवाने के मामले में सिटी थाना खरड़ की पुलिस ने जीवीएम अपार्टमेंट्स के मालिक सुभाष बंसल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी पर 406 और 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा। यह केस अशोक नैय्यर की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में अशोक नैय्यर ने बताया उन्होंने 2010 में जीबीएम अपार्टमेंट में 3 बीएचके फ्लैट खरीदा था। उस समय उन्होंने 33 लाख 50 हजार का भुगतान ग्रुप के मालिक सुभाष बंसल को कर दिया था। जबकि 90 हजार रुपये उनकी तरफ से शेष देने को रहते थे। उन्होंने बैंक से लोन लेकर सारी रकम का भुगतान किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बंसल पैसे लेने के बाद भी मकान की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं करवा रहा था। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। वह हर उनको लारे लगा रहा था। इसके अलावा फ्लैट में पांच पंखे, फैंसी लाइटें, गीजर व पेंट आदि सहूलियतें मुहैया नहीं करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी जीवन सिंह ने बताया कि उन्होंने पूरी जांच के बाद आरोपी पर केस दर्ज किया है। पुलिस की टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें