फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : पैसे कमाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे, कालका निवासी ने लगाया आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यानयन परिषद (नैक) ने सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज को 2.96 सीजीपीए के साथ बी प्लस प्लस ग्रेड से नवाजा है। इस खुशी में कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष विजय बंसल (एडवोकेट) ने कॉलेज परिसर में पहुंचकर प्रिंसिपल डॉ. अर्चना मिश्रा और स्टाफ के तमाम सदस्यों को सम्मानित किया। राज्य सरकार में चेयरमैन रह चुके विजय बंसल पंचकूला कॉलेज के छात्र रहे हैं, इस नाते उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि नैक द्वारा हरियाणा के कॉलेजों को दी गई रैंकिंग में पंचकूला कॉलेज सर्वश्रेष्ठ रहा।
विज्ञापन

कॉलेज की जमीन पर हरेरा व लोकायुक्त के कार्यालयों को बनाए जाने वाले अवैध निर्माण को भी हाईकोर्ट के माध्यम से रुकवाने में विजय बंसल का मार्गदर्शन रहा। विजय बंसल के साथ एनएसयूआई आरटीआई सेल के राष्ट्रीय कन्वीनर दीपांशु बंसल भी मौजूद रहे। कॉलेज के उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के रैंकिंग फ्रेमवर्क ‘प्रयास’ में पूरे हरियाणा में पहला स्थान प्राप्त कर चुका है। कॉलेज की इस उपलब्धि पर विजय बंसल ने सभी छात्रों और प्राध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें