फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : एमडीसी सेक्टर-2 में एचएसवीपी ने हटाया अतिक्रमण, पुलिस बल की मौजूदगी में झुग्गियों को तोड़कर करोड़ों की सरकारी जमीन खाली करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत वीरवार को एमडीसी सेक्टर-2 स्थित सकेतड़ी गांव से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने कब्जा हटाया। संपदा अधिकारी ममता शर्मा के आदेश पर टीम ने कार्रवाई का अंजाम दिया। वीरवार को टीम ने करोड़ों की जमीन पर झुग्गी बनाकर अतिक्रमण करने वालों को खुद सामान हटाने के लिए कहा, लेकिन काफी देर तक जब किसी कब्जाधारी ने सामान नहीं हटाया तो टीम में शामिल अधिकारियों ने जेसीबी से तोड़ने का आदेश दे दिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने विभागीय कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल मौजूद होने के कारण वह अपने मकसद में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

एमडीसी सेक्टर-2 में अतिक्रमण हटाने के दौरान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जेई अमित, पटवारी राकेश सैनी और सुपरवाइजर मान सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी जमीन पर झुग्गी बनाकर कब्जा करने वालों को इससे पहले भी कई बार हटने के लिए कहा गया था, लेकिन किसी ने विभागीय अधिकारियों के आदेश की परवाह नहीं की।
वहीं, सकेतड़ी के कुछ निवासी अतिक्रमण को लेकर लगातार उच्चाधिकारियों से शिकायत कर रहे थे, जिस पर कड़ा संज्ञान लेकर संपदा अधिकारी ममता शर्मा ने झुग्गियों को तोड़ने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटाकर सरकारी जमीन खाली करवा ली गई। कब्जा करने वालों को हिदायत दी गई है कि यदि उन्होंने दोबारा कब्जा किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें