फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : गाड़ी, मकान खरीदने के नाम पर जानकार ही कर रहे ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में साइबर ठगी के अलावा गाड़ी और घर खरीदने के नाम पर ठगी के मामले में बढ़ने लगे हैं। पुलिस केवल केस दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है। आरोपी ठगी करने के बाद पीड़ितों के फोन नहीं उठा रहे हैं। इस तरह के हालात में लोग डीसीपी से शिकायत कर रहे हैं। गाड़ी, घर खरीदने के नाम पर जानकार ही अपनों को ठग रहे हैं। जनवरी से अब तक 20 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। पैसे खाते में आने के बाद जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। डीसीपी मोहित हांडा का कहना है कि अगर ठगी के मामले थाने और चौकी में दर्ज न हों तो वह सीधे डीसीपी ऑफिस आकर भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

गाड़ी बेचने के नाम पर 7.50 लाख हड़पे
डॉक्टर रश्मि ने बताया कि उनसे एस क्रॉस गाड़ी बेचने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी की गई। आरोपी केतन शर्मा, मेघा मित्तल और मोहित मित्तल ने मिलकर यह ठगी की। रुपये देने के बाद भी जब उन्हें गाड़ी नहीं दी गई तो वे डीसीपी से मिलीं। डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने 24 फरवरी को केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। इस मामले में उनके पैसे की रिकवरी भी नहीं हुई है।
मकान की रजिस्ट्री के नाम पर 11.50 लाख ठगे
दीपक नारंग निवासी सेक्टर-21 ने बताया कि घर की रजिस्ट्री कराने के नाम पर आरोपी अनिल और उनकी पत्नी सर्वजीत कौर ने 11.50 लाख रुपये लेकर लापता हैं। दीपक नारंग ने बताया कि गांव माजरी में दोनों आरोपियों का 70 गज का मकान था। मकान बेचने के नाम पर अनिल और सर्वजीत कौर ने वर्ष 2018 में पैसे लिए। इसके बाद जब दीपक नारंग ने मकान उनके नाम कराने के लिए कहा तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। रुपये नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर कोई काम नहीं किया। इसके बाद डीसीपी से मिलकर केस दर्ज करवाया। मामले में अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

शेयर नहीं देने के नाम पर जान से मारने की धमकी
फार्मास्यूटिकल कंपनी चलाने वाली सेक्टर-20 निवासी कोमल खन्ना ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पार्टनर से जब अपने हिस्से का शेयर मांगा तो आरोपी जगबीर सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उनके साथ मिलकर वह कंपनी चला रही थी। इस मामले में सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि अभी तक आरोपी ने उनके पैसे नहीं दिए हैं। पुलिस को कई बार शिकायत करने के बाद केस नहीं दर्ज हुआ। जिला अदालत में अर्जी लगाने के बाद सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
ठगी के जो भी मामले आए हैं। पुलिस की तरफ से केस दर्ज कर जांच की गई है। पंचकूला के सभी थानों को निर्देश हैं कि कोई भी साइबर ठगी होती है तो इसकी जांच कर केस दर्ज करें। अगर इसमें कोई लापरवाही करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मोहित हांडा, डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें