चंडीगढ़। शहर में रविवार को कोरोना के 8 नए मरीज मिले, जबकि सात दिन की अवधि पूरी होने पर 20 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 71 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1802 लोगों की जांच की, जिनमें से तीन पुरुष और पांच महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही संक्रमण दर 0.44 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बता दें कि अब तक कोरोना से शहर में 1165 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर 6 और वेंटिलेटर पर दो मरीज भर्ती हैं।