फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : संबंध बनाकर दिया तलाक, दोबारा शादी करने के वादे से मुकरा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी थाना क्षेत्र निवासी युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मामला सामने आया है। एमडीसी थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज केस मनीमाजरा थाने भेेजी है। पुलिस के अनुसार युवती ने बताया है कि उसकी 2013 में जोहन सिंह उर्फ जोनी से जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन

तीन साल उनकी फोन पर बातचीत चलती रही। 2016 में जोहन ने शादी करने का वादा कर उससे संबंध बनाए। इसके बाद जोहन ने 2 जुलाई 2019 में हाईकोर्ट चंडीगढ़ में उससे शादी की। शादी के बाद दोनों डेराबस्सी में रहने लगे। कुछ समय बाद जोहन ने कहा कि इस हरकत से उसकी तीन बहनों की शादी नहीं होगी। इसलिए कागजों में उसको तलाक देता हूं। 29 मई 2020 को जोहन और युवती ने आपसी रजामंदी से तलाक लिया।
आरोपी ने कहा कि बहनों की शादी होने के बाद दोबारा से शादी कर लूंगा। इसके बाद युवती अपने घर माता-पिता के पास आ गई। दोनों की फोन पर बातचीत चलती रही, लेकिन अब आरोपी शादी करने से मना कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें