फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : होली खेलने आए, चाकू से किया हमला, घायल पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित गांव बुढ़नपुर में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। सेक्टर-14 पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, बुढ़नपुर निवासी ने पुलिस को बताया है कि वह राजकीय उच्च विद्यालय में 9वीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन

वीरवार को कक्षा के सभी लड़के और लड़कियों ने होली खेली थी। होली खेलते समय सभी ने मोबाइल से फोटो ली थी। शिकायतकर्ता ने भी फोटो ली। उसने फोटो फेसबुक आईडी पर लगा दी। होली वाले दिन उसके पास उसकी क्लास में पढ़ने वाली लड़की के भाई ने फोन किया और बोला कि तुमने जो फोटो फेसबुक पर लगाई है। उसे डिलिट कर दो। शिकायतकर्ता ने उसी समय सभी फोटो डिलिट कर दी। दोपहर करीब ढाई बजे शिकायतकर्ता अपने घर पर था। उसी समय 5-6 लड़के उसके घर के बाहर पहुंचे और होली खेलने के लिए बुलाने लगे। इसके बाद लड़के उसके घर के अंदर दाखिल हुए।
आरोपी उसके साथ हाथापाई करने लगा तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर उसका पड़ोसी वीरेेंद्र पहुंचा और उसे छुड़वाने लगा तो आरोपी ने चाकू से वीरेंद्र की पेट पर वार कर दिया। मौके पर लोगों को आता देेख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देखकर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें