फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : लक्ष्य 20 हजार का और नमूने लिए जा रहे 11 हजार के

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की ओर से तय किए गए 20 हजार रोजाना नमूने लेने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक 11 हजार से अधिक ही नमूने ले पा रहा है। इस हिसाब से औसतन हर जिले से मात्र 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल माह में कोरोना के मामले अधिक होने के चलते हरियाणा सरकार ने समीक्षा की थी। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा को भेजा था। समीक्षा रिपोर्ट के बाद सरकार ने फैसला लिया था कि इन दोनों जिलों में कम से कम रोजाना 2 हजार लोगों के नमूने लिए जाएंगे। साथ ही पूरे प्रदेश में नमूनों की संख्या 20 हजार रखी गई थी। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद विभाग इस लक्ष्य को छू नहीं पाया है। कम लोगों के नमूनों के चलते कम मामले सामने आने लगे हैं।
रविवार को प्रदेश में 11639 लोगों के नमूने लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डा. वीना सिंह का कहना है कि सभी सीएमओ को नमूने लेने के लिए निर्देश दिए हैं। इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना के 479 नए मामले मिले हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2473 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 2432 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शेष अस्पतालों में इलाज ले रहे हैं। अब प्रदेश में संक्रमण दर 3.83 फीसदी तक पहुंच गई है। रिकवरी दर 98.68 और मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है। नए केसों में गुरुग्राम और फरीदाबाद टॉप हैं। रविवार को गुरुग्राम में 332, फरीदाबाद में 122, सोनीपत में 9, करनाल-पंचकूला में 3-3, अंबाला-चरखीदादरी में 2-2, हिसार, सिरसा, रोहतक, यमुनागर, कुरुक्षेत्र और पलवल में 1-1 नया मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें