पंचकूला। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयास और जनता के सहयोग से पंचकूला में कोविड-19 के केसों में भारी कमी आई है। रविवार को जिले में कोरोना का ग्राफ घटकर जीरो दर्ज किया गया है। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़कर 98.74 प्रतिशत हुआ है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना कम हुआ है, खत्म नहीं हुआ है।
सभी नागरिक केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर दिए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने बताया कि लोग भीड़भाड़ में जाने से बचें और कोविड-19 के नियमों का पालन जैसे दो गज की दूरी और अच्छी तरह से मास्क पहनकर घर से बाहर निकलें ऐसा करने से वे स्वयं और अपने परिवार को संक्रमण से बचा सकते हैं।