फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट के डर से मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा में कांग्रेस कर रही देरी: भगवंत मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कांग्रेस पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी टूट के डर से पंजाब में अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा में देरी कर रही है। कांग्रेस हार के डर से बौखला गई है। उसे कुछ सूझ नहीं रहा है कि किसको मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए। कांग्रेस आलाकमान अभी तक संशय में है कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित करे या अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी दो-तीन नेताओं के नाम पर चुनाव लड़ें।
विज्ञापन

वीरवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि पंजाब के लोगों का मूड देखकर कांग्रेस चिंता में पड़ गई है। सभी मीडिया सर्वे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते देख कांग्रेस बौखला गई है और पार्टी में फूट के कारण अपने कोई एक नेता को सीधे तौर पर आगे नहीं कर रही है। मान ने कहा कि 5 फरवरी को उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है इसीलिए कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा के लिए 6 फरवरी का समय रखा है।
मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए कांग्रेस के सर्वे पर मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए जनता से ली गई राय पर कांग्रेस के नेता सवाल उठाते थे और उसे फर्जी बताते थे। अब आम आदमी पार्टी की नकल कर कांग्रेस खुद सर्वे करवा रही है। कांग्रेस हर मामले में पहले हमसे सवाल करती है, फिर हमारी नकल करती है। मान ने कहा कि अब लोगों ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है। पंजाब के लोग इस बार आम आदमी पार्टी को मौका देने की पूरी तरह ठान ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें