फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने राजस्थान, यूपी के विधायक, पूर्व विधायक लगाए जिला पर्यवेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में जल्द होने वाले निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने जिला पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इनकी नियुक्ति में पार्टी हाईकमान ने नया फार्मूला निकाला है। प्रदेश से एक भी नेता पर्यवेक्षक नहीं लगाया है। सभी पर्यवेक्षक राजस्थान और उत्तरप्रदेश से हैं। इनमें विधायक, पूर्व विधायक व वरिष्ठ पार्टी नेता शामिल हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेताओं की अंतर्कलह को देखते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी और तेज न हो, इसलिए कलह की जड़ ही खत्म कर दी गई। जिला पर्यवेक्षक जमीनी हालात की समीक्षा कर प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा को अपनी फीडबैक देंगे। कांग्रेस महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि प्रभारी विवेक बंसल के निर्देशानुसार जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। गुरुग्राम के लिए रफीक खान, पानीपत के लिए रूकक्षमणी कुमारी, महेंद्रगढ़ के लिए गोपाल बहेरी, करनाल के लिए सुभाष गांधी, सोनीपत के लिए संतोष प्रताप सिंह, झज्जर के लिए शंकर डांगैच, चरखी-दादरी के लिए विकास व्यास, रेवाड़ी के लिए हर सहाय यादव, सिरसा के लिए शोभा सोलंकी, फतेहाबाद के लिए सीताराम अग्रवाल, पलवल के लिए हीरालाल अग्रवाल, नूंह के लिए अब्दुल हफीज जयपुरी, कुरुक्षेत्र के लिए वेद प्रकाश शर्मा, कैथल के लिए प्रशांत शर्मा, जींद के लिए राजेश चौधरी, पंचकूला के लिए चंदन सिंह राजपुरोहित, भिवानी के लिए नीलम बिड़ला, अंबाला के लिए बुरा राम सिरवी, रोहतक के लिए दिलीप चौधरी, यमुनानगर के लिए आरसी सराधना, फरीदाबाद के लिए जोगिंद्र अवाना और हिसार के लिए शिशुपाल राजपुरोहित को जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें