मोरनी। सर्वे आफ इंडिया की ओर से मोरनी में तैयार किए जा रहे जमीनों के रिकॉर्ड को लेकर उड़ाया गया ड्रोन जमीन पर गिर गया। इस दौरान टूटी बैटरी से बड़ा धमका हुआ, जिससे आसपास के लोग घबरा गए।
सूचना पर पीसीआर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद सर्वे आफ इंडिया के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच सारे मलबे को एकत्र किया और अपने साथ ले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आसमान में ड्रोन काफी समय से उड़ रहा था। एकाएक उसका संतुलन बिगड़ा और जमीन पर आ गिरा। जैसे ही उसकी बैटरी जमीन पर गिरी तो धमाका हुआ। जिस समय यह धमाका हुआ उस दौरान वहां से छोटे बच्चे जोकि अपने घर स्कूल से वापस जा रहे थे बाल-बाल बच गए।