फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को न्याय के लिए कांग्रेस ने मानवाधिकार आयोग में लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में न्याय की गुहार लगाई। प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में आयोग के सदस्यों जस्टिस सेवानिवृत्त एमएम कुमार, राजीव जैन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल मे मौजूद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक किरण चौधरी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर, आशीष दुआ, हरियाणा कांग्रेस महासचिव अजय चौधरी, कानूनी विभाग के चेयरमैन लाल बहादुर खोवाल ने आयोग से किसानों को जल्द न्याय दिलाने का आग्रह किया।
विवेक बंसल ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों पर लाठीचार्ज करवाया जा रहा है। बीते नौ महीनों से सड़कों पर आंदोलन कर रहे किसानों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही। करनाल लाठीचार्ज में कई किसानों को चोटें आई हैं और एक किसान की मौत भी हो गई। आयोग को ज्ञापन सौंपकर लाठीचार्ज का निर्देश देने वाले अधिकारी को निलंबित करने की मांग की है। घायलों और मृतक के लिए मुआवजा भी मांगा है। सैलजा ने कहा कि करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ भविष्य में प्रदेशवासियों के अधिकारों का हनन न हो इसके लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें