फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मरीज बढ़ने पर जताई चिंता, खाली प्लॉटों की सफाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सेक्टर-10 हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें पंचकूला में बढ़ रहे डेंगू के मामलों पर चिंता जताई गई। चेयरमैन भारत हितैषी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग खुद मान रहा है कि इस बार डेंगू बड़ी तेजी से फैल रहा है। पंचकूला में अब तक करीब बीस से ज्यादा लोगों को डेंगू अपनी गिरफ्त ले चुका है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव एनके खोसला, वरिष्ठ उपप्रधान अमित गुप्ता, सुभाष शर्मा, सुभाष भारद्वाज, वित्त सचिव प्रेम लाल गुप्ता एवं सचिव आरके शर्मा ने जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह से मांग की है कि सेक्टर-10 और पंचकूला के सभी डेंगू प्रभावित घरों के आसपास के 25-25 घरों में फॉगिंग करवाई जाए, ताकि डेंगू के प्रकोप पर अंकुश लगाया जा सके।
भारत हितेषी, सीनियर सिटीजन काउंसिल के सेक्टर चेयरमैन एसपी विज, हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कुसुम अरोड़ा, जीडी बत्रा, बृजलाल जैन, मुकेश गोयल, सुनील गुप्ता, डीएन मोंगा, प्रचार सचिव जीसी कौशिक ने नगर निगम मेयर कुलभूषण गोयल से आग्रह किया कि पंचकूला के समस्त सेक्टरों में खाली प्लाटों एवं डिवाइडिंग रोड पर स्थित सिंगल लेन घरों के पीछे झाड़ियों व कांग्रेस घास को तुरंत कटवाकर सफाई करवाई जाए ताकि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के मच्छर न पनप सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें