फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल के 'दिल्ली मॉडल' का जवाब 'हरियाणा मॉडल' से दे रहे मनोहर, 17 सीटों पर नजर

Thu, 30 Jan 2020 10:08 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
CM Monahar Lal Khattar - फोटो : Twitter
विज्ञापन
दिल्ली के चुनावी रण में टीम मनोहर उतर चुकी है। हरियाणा के सभी मंत्री समेत कई विधायक दिल्ली के चुनावी जंग में प्रचार की कमान संभाले हुए है। इसी कड़ी में अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में कूदे हैं। सीएम अपने प्रचार अभियान में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ‘दिल्ली मॉडल’ का जवाब ‘हरियाणा मॉडल’ से दे रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, भले ही इन नेताओं का मुख्य फोकस हरियाणा से सटी दिल्ली की 17 विधानसभा सीटों पर है, मगर भाजपा दिल्ली में सीएम मनोहर लाल के बहाने पंजाबी बिरादरी में पैठ बढ़ाना चाहती है।

मनोहर लाल की छवि एक पंजाबी नेता की है और दिल्ली की विभिन्न विधानसभा सीटों पर पंजाबी वर्ग के मतदाताओं का अच्छा खासा प्रभाव भी है। लिहाजा, भाजपा सीएम मनोहर लाल के बूते भी दिल्ली में इसी पंजाब वोट बैंक को साधना चाहती है। इसी को देखते हुए सीएम मनोहर लाल की दिल्ली में भाजपा की ओर से एक दिन में पांच-पांच जन सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सीएम विभिन्न मुद्दों के साथ दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा की उपलब्धियों से दिल्ली के मतदाताओं को रिझा रहे सीएम

सीएम मनोहर लाल दिल्ली के मतदाताओं को ‘हरियाणा मॉडल’ से रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। जनसभाओं में अपने भाषणों में सीएम मनोहर लाल हरियाणा में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उदाहरण दिल्ली की मतदाताओं के समक्ष रखकर उन्हें ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली के लिए भी ये उपलब्धियां केवल भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही संभव हो सकती हैं।

सीएम बता रहे हैं कि हरियाणा राज्य पूरी तरह केरोसिन मुक्त हो चुका है, मगर दिल्ली आज तक नहीं हुआ। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिकों का केवल मात्र शोर है, जबकि हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाएं दिल्ली से बहुत ज्यादा बेहतर हैं। आईटी के क्षेत्र में तरक्की का पैमाना यह है कि केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र में हरियाणा को गोल्ड मेडल दिया है। दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय औसतन सलाना 3.30 लाख रुपये है, जबकि हरियाणा के गुरुग्राम में प्रति व्यक्ति आय 5.40 लाख रुपये सलाना है।

सीएम ने दावा किया कि हरियाणा में अब हर घर की रसोई में गैस सिलेंडर पहुंच चुका है। हरियाणा में ग्राम सचिवालय, ई-दिशा केंद्र, सांझा सेवा केंद्र व अटल सेवा केंद्रों ने पब्लिक का सरकारी कार्यालयों में भटकना बहुत कम कर दिया है। प्रदेश के किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों, गरीबों व जरूरतमंदों के लिए प्रदेश में प्रभावशाली योजनाएं चल रही हैं, जो दिल्ली में नहीं है।
विज्ञापन

पानी के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार की घेराबंदी

दिल्ली में अपने चुनाव प्रचार में सीएम मनोहर लाल ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार को घेरने केलिए कई मुद्दों की फेहरिस्त तैयार की है। जिसकेबूते सीएम विभिन्न जनसभाओं में केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं।

एसवाईएल विवाद का उदाहरण देते हुए मनोहर लाल दिल्ली वासियों को ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली के सीएम जब हरियाणा में आते हैं तो इस विवाद पर हरियाणा के पक्ष में बयान देते हैं।

जब पंजाब जाते हैं तो वे इस विवाद पर पंजाब के पक्ष में हो जाते हैं, लेकिन जनता को अब आम आदमी पार्टी की यह दोहरी राजनीति समझ में आने लगी है। लेकिन दिल्ली को जब पानी की जरूरत पड़ती है तो हरियाणा ही देता है।

पानी के मामले में हरियाणा ने दिल्ली का साथ कभी नहीं छोड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें