फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल आवाजाही के दौरान ट्रैफिक समस्या से जूझ रहे बच्चे पहुंचते हैं देरी से,सोसाइटी ने भारी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। आंचल विहार वेलफेयर सोसाइटी नालागढ़ रोड पिंजौर ने बच्चों के स्कूल आने-जाने के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है। सोसाइटी का कहना है कि इस दौरान ट्रैफिक जाम लगने से बच्चों को स्कूल जाने में देर हो जाती है। इस दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के लिए सोसाइटी ने एसडीएम कालका सहित थाना प्रभारी पिंजौर, आरटीओ पंचकूला को एक ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

सोसाइटी के प्रधान महावीर सिंह, सचिव राजबीर ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए सोसाइटी के सदस्य मनजीत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इसमें ट्रैफिक जाम की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में हो रही देरी पर चर्चा की गई। मनजीत सिंह ने बताया कि एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक बड़े अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में सोसाइटी ने मांग की है कि अक्सर रेलवे फाटक के पास भारी वाहन खराब हो जाते हैं। इस कारण यहां पर ट्रैफिक जाम लग जाता है। इससे स्कूलों में बसों के माध्यम से आवाजाही करने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और वह स्कूल देरी से पहुंचते हैं। उन्होंने मांग की है कि इस समस्या के समाधान के लिए सुबह सात से साढ़े आठ बजे और दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए या यातायात प्रबंधन को पुख्ता किया जाए, जिससे बच्चों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें