फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ‘हरियाणा-112’ के 59 पुलिस और अन्य कर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार एवं आईटी, डॉ. एएस चावला ने बुधवार को राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र पंचकूला में आयोजित एक समारोह में ‘हरियाणा-112’ परियोजना के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 59 पुलिस और अन्य कर्मियों को सम्मानित किया है। इस अवसर पर ‘हरियाणा-112’ की पूरी टीम को बधाई देते हुए डॉ. चावला ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया समर्थन प्रणाली से जुड़े तमाम अधिकारी और कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति में रिस्पांस टाइम में सुधार करते हुए संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करने के लिए बहुत ही पेशेवर तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सम्मान निश्चित रूप से गर्व का क्षण है और पूरी टीम को सेवाओं में और अधिक सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इन्हें मिला सम्मान दिसंबर 2021 के लिए, सर्वश्रेष्ठ संचार अधिकारी (सीओ) का पुरस्कार अलका और रुचि को प्रदान किया गया, जबकि चेस्ठा को सर्वश्रेष्ठ पर्यवेक्षी संचार अधिकारी (एससीओ) के सम्मान से सम्मानित किया गया। बेस्ट डिस्पैच ऑफिसर (डीओ) का पुरस्कार हेड कांस्टेबल बलदेव को मिला। इसी तरह, अंबाला की ईआरवी नंबर 104, सोनीपत की 658 और करनाल की 410 को सर्वश्रेष्ठ ईआरवी वाहन की श्रेणी में सम्मानित किया गया। जहां भावना और मोनू ने जनवरी 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ सीओ का पुरस्कार जीता, वहीं सुलेखा को सर्वश्रेष्ठ एससीओ, एचसी बलजिंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ डीओ की श्रेणी में पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ ईआरवी वाहन का पुरस्कार फरीदाबाद की ईआरवी नंबर 203 और 196 और हिसार की 314 को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें