फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी : तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एसआईटी ने पुलिस और अन्य विभागों की भर्ती में हुई धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वकील जींद, प्रदीप कुमार जींद और अजय जिला सोनीपत निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने पुलिस को सूचना दी थी कि हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर पुरुष और महिला की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। लिखित परीक्षा होने के बाद कुछ उम्मीदवारों की फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ उम्मीदवारों ने धोखाधड़ी करके अपनी जगह दूसरे उम्मीदवारों से परीक्षा दिलवाई। इसके बाद सेक्टर-5 में मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी के इंचार्ज एसीपी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस भर्ती और अन्य विभागों में भर्ती फर्जीवाड़े में गहनता से जांच की जा रही है। अब तक आठ मामले दर्ज करके 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें