फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्नी ने मंत्रियों को सौंपी जिला स्तरीय कमेटियों की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में जिलास्तरीय कमेटियों का गठन करते हुए इनकी जिम्मेदारी अपने मंत्रियों को सौंप दी है। प्रदेश के 16 मंत्रियों को 23 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। ये मंत्री इन जिलों में सरकार के विकास कार्यों और कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखेंगे। साथ ही सभी योजनाओं को सही तरीके लागू करना यकीनी बनाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कुछ सीनियर मंत्रियों को दो-दो जिलों का जिम्मा सौंपा है। जिलेवार मंत्रियों के नाम इस प्रकार हैं- सुखजिंदर सिंह रंधावा (फिरोजपुर व श्री मुक्तसर साहिब), ओपी सोनी (जालंधर), मनप्रीत सिंह बादल (लुधियाना व रोपड़), ब्रह्म मोहिंदरा (एसएएस नगर), अरुणा चौधरी (होशियारपुर व पठानकोट), तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा (अमृतसर व तरनतारन), सुखबिंदर सिंह सरकारिया (गुरदासपुर व फाजिल्का), राणा गुरजीत सिंह (बरनाला व मोगा), विजय इंदर सिंगला (फतेहगढ़ साहिब), राजकुमार वेरका (पटियाला), परगट सिंह (मालेरकोटला), भारत भूषण आशू (संगरूर व फरीदकोट), रणदीप सिंह नाभा (कपूरथला), संगत सिंह गिलजियां (एसबीएस नगर), गुरकीरत सिंह कोटली (बठिंडा) और राजा वड़िंग (मानसा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें