फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी साक्षात्कार पत्र देने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फर्जी साक्षात्कार पत्र बनाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गांव ऊधपुर निवासी गणेश कुमार निसाद (28) और अंबाला के गांव कलालमाजरा निवासी पारस कुमार (30) के रूप में हुई है। गणेश बुडै़ल में और पारस सेक्टर 28 में रहता है। गणेश कुमार फर्जी स्टांप बनाता था जबकि पारस फर्जी आईडी कार्ड तैयार करता था। आरोपियों के पास से पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर, कार और दो लाख 63 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी जितेंद्र से पूछताछ में उसके दो सहयोगियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची। घर से कुछ दस्तावेज मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जितेंद्र ने बताया कि गणेश और पारस से दस्तावेज मिलने के बाद वह उम्मीदवारों को देता था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से एचएसएसई हरियाणा सरकार, इंडस्ट्रीज और कॉमर्स डिपार्टमेंट हरियाणा के फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए हैं। विधानसभा की स्टांप, विधानसभा के फर्जी साक्षात्कार पत्र, के साथ नगदी बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद की है, जो उन्होंने उम्मीदवारों से धोखाधड़ी कर हड़पे गए रुपयों से खरीदी थी। वहीं जांच में सामने आया कि आरोपी दो से तीन लाख रुपये एक उम्मीदवार से लेते थे और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड दे देते थे। ज्ञात हो कि पुलिस ने वीरवार को सेक्टर-34 से आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। वह आठ दिन के पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें